तिल का तेल
- रस - मधुर ,कषाय ,तिक्त
- विपाक -मधुर
- वीर्य -उष्ण
- गुण - गुरु ,स्निग्ध
- यह पित्त को बढ़ाता है ,वात का क्षमन करता है | पित्त का प्रकोप करता है |
- इसमें विटामिन बी कंपलेक्स है, जो हमारी त्वचा एवं बालों की नमी के लिए अच्छा है|
- विटामिन बी कंपलेक्स से उम्र बढ़ने के लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए बहुत से लोग विटामिन बी कंपलेक्स के कैप्सूल खाते हैं यह पानी में घुलनशील है और हमारे शरीर में इसका भंडारण नहीं होता इसलिए हमें हररोज़ लेना होता है|
- यह एनिमिया की रोकथाम में सहायक है, इससे हड्डी दांत बाल मजबूत होते हैं| RBC count बढ़ाता है ये |
- मुंह के छालों में तिल के तेल में सेंधा नमक डालकर मालिश करें|
- एड़ियों के फटने पर रात को तिल का तेल लगाकर सोए|
- एड़ियों के फटने पर रात को तिल का तेल लगाकर सोए|
- घाव होने पर तिल को कूटकर उसमें घी डालकर घाव पर लगाएं
- वात प्रकृति वालों की त्वचा काली हो जाती है कई बार आंखों के नीचे कालापन आ जाता है कई बार होने पर कालापन आ जाता है ऐसे में तिल तेल की मालिश करें|
- महिलाओं की छाती में ढीलापन आने पर तिल के तेल या बादाम तेल की मालिश करें |
- तिल के तेल में नारियल तेल से ज्यादा नमी होती है वात प्रकृति की बालों की दिक्कत में जैसे खुजली, डैंड्रफ ,दो मुहे बाल में इसका इस्तेमाल करें |
- यह आंखों की दिक्कत में भी काम करता है इससे रेटिना की सूजन कम होती है
- यह उच्च रक्तचाप में भी अच्छा है|
- वात क्षमन और अस्थि संधि में भी काम करता है |
- गठिया ,आमवात ,जोड़ों में दर्द में तिल का तेल गर्म करके लगाओ |
- यह osteoporosis , आर्थेरिस्ट्स में भी उपयोगी है | इनमें तिल तेल की मालिश करनी चाहिए और खाने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए |
- वात क्षमन के लिए और वृद्धावस्था में नाभिपूर्ण में इसका उपयोग कर सकते है |
- नाभि के नीचे वात दोष होता है और ऊपर पित्त दोष होता है | नाभि के नीचे वात दोष होता है और ऊपर पित्त दोष होता है | नाभि पूर्ण करने से reproductive organ की क्षमता बढ़ती है | पुरुषों में शुक्राणु की संख्या बढ़ाती है | गर्भवती स्त्री के लिए इसका उपयोग बहुत अच्छा है |
- त्वचा के कालेपन में तिल को कूटकर दूध में मिलाकर घोट लो और नहाने से पहले लगा लो , अगर पित्त प्रकृति है तो ज्यादा नहीं रगड़ना है | अगर वात या कफ प्रकृति है तो अच्छे से रगड़ो | इसे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है |
- तिल , मूंगफली की चटनी खानी चाहिए | तिल की चटनी कब्ज ,बवासीर को दूर करती है | तिल की चटनी बनाने के लिए तिल को भून ले ,उसमें लहसुन ,सेंधा नमक ,मिर्च डालकर पीस ले |
- सुखी खांसी में तिल और मिश्री को पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है |
- तिल के तेल में लहसुन गर्म करके कान में डालने से कान का दर्द कम हो जाता है |
- तिल का काढ़ा पी सकते है , मासिक धर्म की दिक्कत दूर हो जाती है |
- आधा आधा ग्राम तिल 4 -5 बार खाने से गर्भाशय में जमा खून भी फैल जाता है |
- जिन महिलाओं को मासिक धर्म नहीं आता उनको तिल (1 चम्मच ) , गुड़ (आधा से एक चम्मच ) का काढ़ा सुबह खाली पेट लेना है |
- शुंठी के साथ चार ग्राम तिल इस्तेमाल करने से आमवात में उपयोगी है |
- यह शुक्र की ताकत बढ़ाता है | यह वृष्य है | एक ग्राम तिल और 5 ग्राम चूर्ण को 200 मिली बकरी के दूध में पकाकर ठंडा करके उसमें शहद डालकर पीने से वीर्य बढ़ता है |
- ovary की सूजन में तिल दिन में 3 -4 बार खाने चाहिए | तिल का काढ़ा भी ले सकते है |
- सफ़ेद पानी या लिकोरिया में रुई की फोहे को तिल के तेल में डुबोकर योनि में रखें |
- बवासीर में भी उपयोगी है |
- तिल को पानी में पीसकर मक्खन के साथ खाने से एक घंटे पहले खाने से अर्श में उपयोगी है |
- तिल को पीसकर गर्म करके पोटली लगाने से अर्श में लाभकारी है |
- मूत्र की जलन में अच्छा है |
- तिल का लेप माथे पर लगाने से सिरदर्द में उपयोगी है |
- बिल्ली या भेड़ के काटने पर वहां तिल का लेप लगा सकते है |
- PCOS में उपयोगी है |
- वजन को कम करने के लिए तिल खाएं |
यह तीन प्रकार के होता है |
- लाल
- सफ़ेद
- काला
काले तिल के फायदे
- Antioxidant
- बालों के लिए अच्छा है |
- इसमें कैल्शियम बहुत अच्छी मात्रा मैं होता है|
और तिल के तेल का प्रचार कंपनियाँ इसलिए नहीं करती क्योंकि इसके गुण जान लेने के बाद आप उन द्वारा बेचा जाने वाला तरल चिकना पदार्थ जिसे वह तेल कहते हैं लेना बंद कर देंगे.
तैल शब्द की व्युत्पत्ति तिल शब्द से ही हुई है। जो तिल से निकलता वह है तैल। अर्थात तेल का असली अर्थ ही है "तिल का तेल".
काले और लाल तिल में #लौह तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो रक्तअल्पता के इलाज़ में कारगर साबित होती है।
तिल के तेल में प्राकृतिक रूप में उपस्थित #सिस्मोल एक ऐसा #एंटीऑक्सीडेंट है जो इसे ऊँचे तापमान पर भी बहुत जल्दी खराब नहीं होने देता। #आयुर्वेद #चरकसंहिता में इसे पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल माना गया है।
इसमें #मीथोनाइन और #ट्रायप्टोफन नामक दो बहुत महत्त्वपूर्ण एमिनो एसिड्स होते हैं जो चना, मूँगफली, राजमा, चौला और सोयाबीन जैसे अधिकांश शाकाहारी खाद्य पदार्थों में नहीं होते।
यह कब्ज भी नहीं होने देता।
तिलबीजों में उपस्थित पौष्टिक तत्व,जैसे-कैल्शियम और #आयरन त्वचा को कांतिमय बनाए रखते हैं।
सीधा अर्थ यह है की यदि आप नियमित रूप से स्वयं द्वारा निकलवाए हुए शुद्ध तिल के तेल का सेवन करते हैं तो आप के बीमार होने की संभावना ही ना के बराबर रह जाएगी.
कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है-
तिल में सेसमीन (sesamin) नाम का एन्टीऑक्सिडेंट (#antioxidant) होता है जो कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के साथ-साथ है और उसके जीवित रहने वाले रसायन के उत्पादन को भी रोकने में मदद करता है।
तनाव को कम करता है-
हृदय के #मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है-
तिल में डायटरी प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों के हड्डियों के विकसित होने में और मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।
गर्भवती महिला और भ्रूण (foetus) को स्वस्थ रखने में मदद करता है-
अस्थि-सुषिरता (osteoporosis) से लड़ने में मदद करता है-
तिल का तेल कोई साधारण तेल नहीं है। इसकी मालिश से शरीर काफी आराम मिलता है। यहां तक कि लकवा जैसे रोगों तक को ठीक करने की क्षमता रखता है।
Comments
Post a Comment