Posts

Showing posts from March, 2024

बादाम रोगन के ज़बरदस्त फायदे

  बच्चो और बड़ो के लिए बादाम रोगन बहुत लाभदायक हैं, इसके सेवन से अनेक रोग दूर हो कर शरीर की कांति बढ़ती हैं। बोर्नविटा , कॉम्प्लान आदि पर हज़ारों रुपये खर्च करने की बजाये बादाम रोगन कई गुना लाभदायक और सेहत से भरपूर हैं। आइये जाने बादाम रोगन के फायदे। सोने से पूर्व आँखों के चारों ओर बादाम रोगन की हल्की-हल्की मालिश करने से चेहरे पर निखार आता है और झुर्रियां नहीं पड़ती। सिर की खुश्की मिटाने के लिए सिर पर बादाम रोगन की मालिश करें। बाल न झड़े, इसके लिए भी सिर पर बादाम रोगन की मालिश करते हैं। रात में गाय के गर्म दूध में से चम्मच बादाम रोगन डाल कर पीने से दिमाग तेज़ होता है। बादाम रोगन गरम दूध में डाल कर पीने से कब्ज दूर होती है। नाक में दो – दो बूंद बादाम रोगन रात में सोते वक्त डालने से आँखों की ज्योति तेज़ होती है।ये नस्य दिमाग भी तेज़ करता है। बादाम रोगन के नस्य से सिर दर्द माइग्रेन दूर होता है। यदि सुनने की शक्ति कम होने का भय हो तो बादाम रोगन की एक-एक बूंद प्रतिदिन कान में डालें। आंवले के रस के साथ बादाम तेल की मालिश बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, पतला होना और डैंड्रफ रोक सकती है। दो...